यह भी पढ़ें: December 2025 Rashifal – दिसंबर 2025 का मासिक राशिफल
🗞️ परिचय (Introduction)
December 2025 Numerology(दिसंबर 2025 अंकज्योतिष) के अनुसार कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा, बदलाव और अवसर लेकर आ रहा है। मूलांक (Mulank) व्यक्ति के जन्म अंक के आधार पर उसके स्वभाव, ऊर्जा और आने वाले समय के संकेतों को दर्शाता है। यदि आपका मूलांक 1 से 9 के बीच है, तो यह दिसंबर मासिक अंकज्योतिष आपका मार्गदर्शन करेगा और जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों—करियर, धन, संबंध, स्वास्थ्य—के बारे में स्पष्ट संकेत देगा।
🔢 December 2025 Numerology – मूलांक 1 से 9 का मासिक भविष्यफल
🔮 मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 जन्म तिथि वाले)
- आपको इस माह में कार्य स्थल से दूर प्रदेश या फिर विदेश यात्राएं हो सकती हैं।
- आर्थिक रूप से लाभ संभव है।
- परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता कर सकते हैं।
🔮 मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 जन्म तिथि वाले)
- दिसंबर का महीना संतान पक्ष की दृष्टि से उत्तम रहेगा।
- संतान आपकी इच्छाओं की पूर्ति करेगी।
- सामाजिक स्तर पर आप प्रत्येक कार्य को बहुत ही तीव्र गति से कर डालेंगे।
- विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है।
- छात्रों का मन परीक्षाओं की तैयारी में नहीं लगेगा।
🔮 मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 जन्म तिथि वाले)
- इस माह मार्ग में रुकावटें अधिक होंगी।
- यदि आप किसी प्रपोजल का इंतजार कर रहे हैं तो वह बात आगे नहीं बढ़ेगी।
- कामकाज को लेकर भी पुरानी मेहनत व्यर्थ जानी दिखाई दे रही है।
- मित्रों के साथ दूरी या रिश्तों की बंदीपन भी एक सीमा तक रहेगा।
🔮 मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 जन्म तिथि वाले)
- दिसंबर का महीना निवेश प्रक्रिया—खासकर भूमि खरीदारी के लिए उत्तम है।
- धन संग्रह का समय है।
- यदि उधार है तो वह वापस मिलेगा।
- पहले के बैक लॉग पूरे करेंगे।
- सिंह या कन्या राशि के व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेगा।

🔮 मूलांक 5 (5, 14, 23 जन्म तिथि वाले)
- धन पूर्व से या पश्चिम दिशा से आने की संभावना अधिक होगी।
- पुरानी मित्र मंडली से मुलाकात हो सकती है।
- पूर्व जन्म की मित्रता भी आपको इस माह में देखने को मिलेगी।
- कन्या और कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।
🔮 मूलांक 6 (6, 15, 24 जन्म तिथि वाले)
- जीवन के कठिन क्षण आप इस माह में जी सकते हैं।
- कोई गलत निर्णय आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
- धन आगमन के साथ ही धन व्यय भी इस माह में देखने को मिलेगा।
- भाग्य की कमी आप महसूस कर सकते हैं।
🔮 मूलांक 7 (7, 16, 25 जन्म तिथि वाले)
- इस माह आप अपना बहुत सारा समय घर में ही बिताएंगे।
- यात्राओं की कमी रहेगी।
- मानसिक शांति का अनुभव होगा।
- परिवार में खुशी के समाचार मिलेंगे।
🔮 मूलांक 8 (8, 17, 26 जन्म तिथि वाले)
- धन से संबंधित मामलों में विलंब रहेगा।
- आर्थिक नुकसान से बचें।
- फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें।
- सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी परंतु थकान अधिक रहेगी।
🔮 मूलांक 9 (9, 18, 27 जन्म तिथि वाले)
- कार्य स्थल पर प्रशासनिक बदलाव सामना करेंगे।
- नए अधिकारी से मिलना पड़ सकता है।
- धन प्राप्ति के साथ धन व्यय के योग समान रहेंगे।
- मित्रों के साथ सामंजस्य मध्यम रहेगा।
यह भी पढ़ें: Gita Diwas 2025: शुभ समय, पूजा विधि और ज्योतिषीय दृष्टिकोण
🕊️ निष्कर्ष (Conclusion)
December 2025 Numerology संकेत देता है कि यह महीना प्रत्येक मूलांक के लिए अलग-अलग तरह की चुनौतियाँ और अवसर लेकर आएगा। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा, कुछ अपने जीवन में नए परिवर्तनों का सामना करेंगे, जबकि कुछ को संबंधों और करियर से जुड़ी उलझनों पर ध्यान देना पड़ेगा। समझदारी, धैर्य और सही निर्णय आपको इस पूरे महीने सफल बनाएंगे।
⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer)
यह अंकज्योतिषीय विश्लेषण पारंपरिक ज्योतिष और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसे अंतिम सत्य न मानें। अपने व्यक्तिगत निर्णय अपने विवेक से लें। यह ब्लॉग अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता और केवल जानकारी हेतु प्रस्तुत किया गया है।





